मैं मधुमेह में रोटी की जगह कैसे ले सकता हूं?HealthPlanet

Posted on Thu 15th Dec 2022 : 15:50

Diabetes में जहर है इस आटे की रोटी! आज ही डाइट में शामिल करें ये चीज, कंट्रोल में रहेगी शुगर

Diabetic Diet Food List: डायबिटीज (Diabetic) एक ऐसी बीमारी है, जिसमें खाने-पीने और परहेज का खास ख्याल रखना पड़ता है. जरा सी लापरवाही भारी पड़ सकती है. ब्लड शुगर लेवल (Blood Sugar Level) अगर लंबे समय तक बढ़ा रहेगा तो इसका असर फेफड़े, किडनी और दिल तक हो सकता है. ज्यादातर लोग गेहूं के आटे से बनी रोटी खाते हैं और इसको बनाने से पहले चोकर छान लेते हैं. चोकर छान लिए जाने के बाद आटे में सिर्फ मैदा रह जाता है जो डायबिटीज के मरीजों के लिए जहर जैसा होता है. दरअसल गेहूं के आटे का ग्लाइसेमिक इंडेक्स ज्यादा होता है और इस वजह से इसके आटे की रोटी खाने से ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ता है. आइए जानते हैं कि शुगर के मरीजों को किस आटे की रोटियां खानी चाहिए.

किस आटे की रोटियां खाएं शुगर के मरीज?

ज्वार की रोटी

अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो आपके लिए ज्वार के आटे की रोटी बहुत फायदेमंद होगी. आपको ज्वार के आटे की रोटी को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए. ऐसा करने से आपका ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल हो जाएगा. जान लें कि ज्वार में डाइट्री फाइबर होता है. इसके अलावा इसमें प्रोटीन और मैग्नीशियम भी पाया जाता है जो शरीर को सेहतमंद रखने के साथ ब्लड शुगर लेवल को भी नियंत्रित करता है.

चने की रोटी

चने के आटे से बनी रोटी भी डायबिटीज के मरीजों के लिए लाभदायक है. बता दें कि ये आटा ग्लूटेन फ्री होता है. डायबिटीज के मरीजों को ब्लड शुगर लेवल मेनटेन करने में यह बहुत मदद करता है. अगर ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में नहीं रहता है तो चने के आटे की रोटी को अपनी डाइट में आज ही शामिल कर लें.

रागी की रोटी

गौरतलब है कि रागी में फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, इसीलिए यह शुगर के मरीजों के लिए फायदेमंद है. इस आटे की खासियत है कि इसको खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है. इसके अलावा यह वजन मेनटेन करने में भी मदद करता है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info